Celebs Wishes Birthday To Chiranjeevi: साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी आज 22 अगस्त को अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर फिल्मी सितारे अभिनेता को बधाई दे रहे हैं।

विस्तार
आज शुक्रवार को मेगास्टार चिरंजीवी का 70वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर अभिनेता को सीएम नायडू समेत कई दिग्गज सितारे जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस कड़ी में अल्लू अर्जुन, प्रभुदेवा ने उन्हें बर्थडे विश किया है। आइए जानते हैं किसने क्या कहा।
रामचरण ने पिता चिरंजीवी को गले लगकर दी बधाई
साउथ अभिनेता रामचरण ने अपने पिता चिरंजीवी के जन्मदिन पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो केक खिलाकर पिता को गले लगकर जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।
मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने किया बर्थडे विश
आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने चिरंजीवी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा, ‘शानदार सिनेमाई सफर, सार्वजनिक जीवन से लोगों को प्रेरित करने के लिए धन्यवाद।’
अल्लू अर्जुन ने दी जन्मदिन की बधाई
साउथ अभिनेता अल्लू अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें अभिनेता मेगास्टार चिरंजीवी के साथ झूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में चिरंजीवी को बर्थडे विश किया है।

पवन कल्याण ने चिरंजीवी को दी खास तरह से बधाई
आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण ने अपने बड़े भाई और मेगास्टार चिरंजीवी को बर्थडे सरप्राइज दिया। पवन कल्याण ने एक पत्र भेजकर चिरंजीवी को जन्मदिन की बधाई दी है, जिसका जिक्र मेगास्टार ने अपने एक्स ट्वीट में किया और उनको धन्यवाद दिया।
प्रभुदेवा ने शेयर की तस्वीरें
प्रभुदेवा ने चिरंजीवी के साथ अपनी पुरानी तस्वीरें शेयर करते हुए सुपरस्टार को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं