Kanpur News: दीनू उपाध्याय गैंग का फरार साथी गिरफ्तार, एक लाख का था इनाम; रंगदारी-डकैती समेत 15 मामले थे दर्ज

Picture of NANDINI NEWSINDIA

NANDINI NEWSINDIA

SHARE:

उत्तर प्रदेश की कानपुर पुलिस ने दीनू उपाध्याय गैंग के एक फरार चल रहे साथी को दो महीने बाद गिरफ्तार कर लिया है। इसका नाम नारायण भदौरिया बताया जा रहा है। इसके ऊपर करीब 15 मामले दर्ज थे।

Dinu Upadhyay absconding partner Narayan Bhadoria arrested from Shyam Nagar

दो महीने से फरार चल रहे सोनभद्र जेल में बंद दीनू उपाध्याय गैंग के साथी एक लाख के इनामी किदवई नगर निवासी नारायण भदौरिया को कोतवाली पुलिस ने श्यामनगर स्थित छप्पन भोग चौराहे के पास से गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है

नारायण के खिलाफ जमीन कब्जाने, फुटवियर कारोबारी का अपहरण कर रंगदारी मांगने, डकैती समेत करीब 15 मुकदमे दर्ज है। नारायण के खिलाफ किदवई नगर और कोहना थाने से 50–50 हजार का इनाम भी घोषित किया था।