Notice For Removal Of Justice Yashwant Varma In Parliament: संसद के दोनों सदनों में जस्टिस यशवंत वर्मा को हटाने के लिए सांसदों ने नोटिस दिया है। जिसमें लोकसभा के 145 सांसद और राज्यसभा के 63 सांसद शामिल हैं। बता दें कि घर से अधजले नोटों की बरामदगी के बाद जस्टिस यशवंत वर्मा को हटाने की सिफारिश की गई है।

न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को उनके पद से हटाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। दिल्ली में मौजूद उनके आवास से जली हुई नकदी के बंडल मिलने के बाद विपक्ष और सत्ता पक्ष के सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति को उनके खिलाफ नोटिस सौंपे हैं। यशवंत वर्मा को इस विवाद के बाद दिल्ली हाई कोर्ट से वापस इलाहाबाद हाई कोर्ट भेज दिया गया है।
Author: planetnewsindia
8006478914