UP: छात्रा का सिर काट ले गए कातिल…धड़ यहां फेंका, सलवार की जेब से मिले कागज के टुकड़े से चौंकाने वाला खुलासा

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

यूपी के मेरठ जिले में 12वीं कक्षा की छात्रा की बर्बरता से हत्या का मामला सामने आया है। कातिलों ने छात्रा का सिर धड़ से अलग कर दिया। कातिल सिर को साथ ले गए, जबकि धड़ को रजबहे में फेंक दिया। सलवार की जेब से मिले कागज के टुकड़े से मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

Student beheaded and murdered in Meerut Body found in canal see photos
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। मेरठ के परतापुर में कक्षा 12 की छात्रा की सिर कटी लाश मिली है। दरअसल, बहादरपुर गांव के रजबहे में गुरुवार को सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की सलवार की जेब में मिले कागज पर मोबाइल नंबर लिखा था। यह उसके दोस्त का था। किशोर ने शव की पहचान दौराला के दादरी गांव निवासी आस्था उर्फ तनिष्का (17) के रूप में की।

पुलिस ने छात्रा की मां, भाई, दो मामा व ममेरे भाई को हत्या करने शक में हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक छात्रा का एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

Student beheaded and murdered in Meerut Body found in canal see photos
इसके विरोध में परिजनों हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस युवती का सिर बरामद करने का प्रयास कर रही है। हत्या किसने, क्यों और कहां की, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

Student beheaded and murdered in Meerut Body found in canal see photos
दादरी निवासी रमेश कुमार की बेटी आस्था बुधवार से लापता थी। रमेश सीआरपीएफ में जवान हैं और उनकी पोस्टिंग छत्तीसगढ़ में है। परिवार के लोगों ने आस्था के लापता होने की जानकारी पुलिस को नहीं दी। बृहस्पतिवार सुबह यह सिर कटी लाश रजबहे में मिली तो लोगों की भीड़ जुट गई।
Student beheaded and murdered in Meerut Body found in canal see photos
सलवार की जेब में मोबाइल नंबर लिखा कागज का टुकड़ा मिला
परतापुर पुलिस ने पहुंचकर सिर ढूंढने का प्रयास किया, मगर वह नहीं मिला। छात्रा की सलवार की जेब में एक मोबाइल नंबर लिखा कागज का टुकड़ा पुलिस को मिला। पुलिस ने उक्त नंबर पर कॉल की। यह दौराला क्षेत्र के नंगली साधारण निवासी किशोर का था।

Student beheaded and murdered in Meerut Body found in canal see photos
पुलिस ने किशोर से पहचान कराई। उसने छात्रा को दोस्त बताया। फोन पर लगातार बातचीत करने की बात भी कही। इसके बाद पुलिस छात्रा के घर दादरी गांव में पहुंची। यहां छात्रा की मां राकेश देवी और नाबालिग दो भाइयों से आस्था के बारे में जानकारी ली।
Student beheaded and murdered in Meerut Body found in canal see photos

परिजन आस्था की गुमशुदगी, उसकी तलाश के प्रयास सहित कई सवाल के जवाब नहीं दे पाए। पुलिस ने छात्रा की हत्या के शक में मां, भाई, दो मामा, ममेरे भाई मंजीत उर्फ मोनू व छात्रा के किशोर दोस्त को हिरासत में ले लिया। आस्था के मामा कमल और समरपाल सिंह परतापुर थानाक्षेत्र के महरौली गांव के निवासी हैं। यह घटनास्थल से पास वाला ही गांव है।

Student beheaded and murdered in Meerut Body found in canal see photos

परिजनों ने पहचान से किया इन्कार
किशोर ने शव आस्था का बताया, जबकि परिजनों ने शव को पहचानने से इन्कार कर दिया। एसएसपी विपिन ताडा का कहना है कि परिवार के लोग पुलिस के सवालों के सही जवाब नहीं दे रहे हैं।

Student beheaded and murdered in Meerut Body found in canal see photos

पुलिस टीम छात्रा के सिर की तलाश जानी गंगनहर में कर रही है। पूछताछ में छात्रा के ममेरे भाई मंजीत उर्फ मोनू ने पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी दी है। इसके आधार पर जांच जारी है। पुलिस जल्द ही घटनाक्रम का खुलासा कर देगी।
planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई