MP News: वो आया, काटा और चला गया… मौत बांट रहा रहस्यमयी जानवर कौन? 12 दिन में छह ने दम तोड़ा, क्या है कहानी

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

Mysterious Animal Strikes Fear in MP: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के कुछ गांव में रहस्यमयी जानवर की दहशत है। इस जानवर के काटने से अब तक छह लोगों की मौत हो गई है। करीब 13 लोगों का इलाज चल रहा है। अब तक जानवर के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है। जानिए, क्या है पूरा मामला?

Mysterious Animal Strikes Fear in MP: 6 Dead, 17 Attacked in 12 Days The Shocking Hunt and Untold Story
मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में इस समय एक अनजान जानवर लोगों को मौत बांट रहा है। इस रहस्यमयी जानवर ने जिले में अब तक 17 लोगों को काटा है। इनमें से छह लोगों की मौत भी हो चुकी हैं। जिससे लिंबई समेत आसपास के गांव में दहशत फैल गई है। प्रशासन अलर्ट मोड पर है और अज्ञात जानवर की तलाश में जुटा हुआ है। वहीं, अनजान जानवर के काटने से घायल लोगों का अस्पताल और घर पर ही रखकर इलाज किया जा रहा है। इसके अलावा लोग विपदा दूर भगाने के लिए पूजा-पाठ का सहारा भी ले रहे हैं।

आइए, अब जानते हैं क्या है यह पूरा मामला? स्वास्थ्य विभाग क्या कर रहा, वन विभाग ने क्या कदम उठाए, प्रशासन की ओर से क्या मदद दी गई, अब तक किन लोगों की मौत हुई है, आगे की तैयारी क्या?   

Mysterious Animal Strikes Fear in MP: 6 Dead, 17 Attacked in 12 Days The Shocking Hunt and Untold Story
सबसे पहले जानिए, क्या है मामला? 
जानकारी के अनुसार, अनजान जानवर की दहशत की शुरुआत बड़वानी जिले में पांच मई को हुई थी। खूंखार जानवर ने रात में लिंबई गांव में 17 लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। कुछ दिन बाद इन घायलों में गंभीर परिणाम सामने आए और उनकी हालत बिगड़ने लगी। 23 मई को एक साथ तीन लोगों की मौत हो गई। जिससे गांवों में हड़कंप मंच गया। मौत का सिलसिला यहीं नहीं रुका। 27 मई को एक और फिर एक और 2 जून को भी एक-एक मौत हो गई। इस तरह 11 दिन में छह लोगों ने अपनी जान गंवा दी। हैरानी की बात यह है कि छह लोगों की मौत के बाद भी, यह साफ नहीं है कि किस जानवर ने ग्रामीणों पर हमला किया था।

Mysterious Animal Strikes Fear in MP: 6 Dead, 17 Attacked in 12 Days The Shocking Hunt and Untold Story
क्या कह रहे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी? 
बडवानी की डीएचओ डॉ दिव्यानी अहरवाल ने बताया कि घटना के कुछ दिन बाद एक-एक कर लोगों की मौत की जानकारी सामने आई। अब तक 17 में से छह लोगों की मौत हो चुकी है। बाकी 11 घायलों का उनके घर पर ही रखकर इलाज किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम हर दिन उनकी जांच कर रही और उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने बताया कि हाल ही में वरला में भी अज्ञात जानवर ने दो लोगों को काटा है। जिन्हें इलाज के लिए इंदौर के एमबाईएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Mysterious Animal Strikes Fear in MP: 6 Dead, 17 Attacked in 12 Days The Shocking Hunt and Untold Story
क्या कर रहा वन विभाग? 
बड़वानी डीएफओ आशीष बंसोड़ ने बताया कि विभाग की टीम ने घटना के बाद मौके पर जांच की, लेकिन कुछ नहीं मिला। घटनास्थल के  आसपास के जंगली इलाके की सर्चिंग भी लगातार की जा रही है, लेकिन  अभी तक किसी भी जानवर के पग मार्क या कोई ऐसा सबूत नहीं मिला जिससे हमला करने वाले अज्ञात जानवर के बारे में कुछ जानकारी मिल सके। ग्रामीणों का कहना है कि हमला करने वाला जानवर कुत्ते जैसा लग रहा था, लेकिन वे ऐसा पुख्ता तौर पर नहीं कह पा रहे हैं। डीएफओ आशीष ने कहा कि अगर, रेबीज के इन्फेक्शन से ग्रसित कोई जानवर होता तो वह 3 से 4 दिन में मर जाता है। लेकिन, वन विभाग की टीम को सर्चिंग के दौरान किसी भी जानवर का शव नहीं मिला है।

Mysterious Animal Strikes Fear in MP: 6 Dead, 17 Attacked in 12 Days The Shocking Hunt and Untold Story
प्रशासन की ओर से क्या मदद दी गई,
डीएफओ आशीष बंसोड़ के अनुसार, मृतकों के परिवार को आठ-आठ लाख रुपये की मुआवजा राशि दी गई है। इसके अलावा घायलों के इलाज का खर्च भी उठाया जा रहा है। स्वास्थ्य ठीक होने तक घायलों को 500-500 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से खर्च दिया जाएगा।

अब तक किनकी हुई मौत?   
अनजान जानवर के हमले में घायल रायली बाई (60), मंशाराम (50) और  सुरसिंग (50) की 23 मई को मौत हो गई थी। इसके बाद 27 मई को 60 साल की सड़ीबाई ने दमतोड़ दिया। एक और दो जून को चेनसिंग (50) व सुनील (40) की मौत हो गई। बाकी 11 घायलों को इलाज चल रहा है। हाल ही में घायल दो अन्य लोग इंदौर में भर्ती हैं।

Mysterious Animal Strikes Fear in MP: 6 Dead, 17 Attacked in 12 Days The Shocking Hunt and Untold Story

आगे की क्या तैयारी?   
प्रशासनिक अधिकारियों की माने तो घायलों के इलाज में सबसे बड़ी समस्या हमला करने वाले जानवर के बारे में जानकारी नहीं होना है। कहा जा रहा है कि इस कारण घायलों को सटीक इलाज नहीं मिल पा रहा है। इस समस्याए के समाधान के लिए घायलों की लार और मृतकों के ब्रेन टिशु को पुणे की लैब में जांच के लिए भेजा है।

लिंबई गांव के लोगों ने किया यज्ञ
अचानक से गांव पर आई विपदा को लेकर लिंबई गांव के लोग पूजा-पाठ भी कर रहे हैं। हर परिवार के 100 रुपये का चंदा लेकर ग्रामीणों ने यज्ञ किया और भगवान से विपदा दूर कर सभी की खुशहाली की कामना की।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई
Suomalaisten pelaajien keskuudessa nettikasinoiden suosio on kasvanut huomattavasti, ja yhä useampi valitsee alustan juuri selkeiden käytäntöjen sekä läpinäkyvän toiminnan perusteella. Kasinopelaamiseen liittyy aina vastuullisuuden teema, joten on tärkeää tietää, miten operaattori käsittelee henkilötietoja, pelitilejä ja maksutapahtumia. Tässä yhteydessä Dudespin Tietosuojakaytanto -sivu tarjoaa selkeän kuvauksen tietojen keräämisestä, säilyttämisestä ja käyttäjän oikeuksista, mikä helpottaa luotettavan pelipaikan valinnassa. Hyvä nettikasino panostaa aina reiluun peliin, nopeisiin kotiutuksiin sekä monipuoliseen pelivalikoimaan, mutta yhtä tärkeää on toimiva asiakaspalvelu ja selkeät käyttöehdot. Uudet pelaajat arvostavat usein tervetuliaisbonuksia ja ilmaiskierroksia, joiden taustalla olevat säännöt kannattaa kuitenkin lukea huolellisesti ennen pelaamisen aloittamista.
Canadian players exploring dragon-themed slot lobbies often compare payout structures and bonus rounds across licensed operators, and Spin Dragons shows up frequently in those discussions because of its clear wagering terms and province-friendly banking options for regulated iGaming fans in 2026.
Danske spillere, der ønsker en moderne casinooplevelse med fokus på farverigt design og varierede spil, finder et stærkt bud på markedet hos LuckyNiki Danmark. Siden kombinerer klassiske bordspil, jackpots og live dealer-borde med en brugervenlig platform, og kundesupporten er tilgængelig på dansk hele døgnet. Derudover tilbyder operatøren løbende turneringer og loyalitetsfordele, som gør det værd at holde øje med de ugentlige tilbud.
Savvy slot enthusiasts in New Zealand tend to compare welcome packages, weekly reloads, and cashback rates before settling on a new casino lobby. Keeping tabs on the current Spinskull promo code can stretch a first deposit further, especially when combined with free spin drops on featured pokies. Responsible play still matters: set a session budget, verify the operator's licence, and review the bonus terms — including wagering multipliers, game contribution rates, and maximum withdrawal caps — before you commit a single cent.