Anushka Sen: 22 साल की अनुष्का सेन ने कान में किया डेब्यू, फ्लोरल ड्रेस में रेड कार्पेट पर दिखाया जलवा

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

Anushka Sen Cannes Look: अनुष्का सेन कान में अपना डेब्यू करते ही छा गईं। फैंस को अनुष्का का लुक काफी पसंद आ रहा है और उन पर अपना प्यार लुटा रहे हैं।

Anushka Sen Debut At Cannes In Age Of 22 Looking Gorgeous In Purple Floral Gown

अभिनेत्री अनुष्का सेन ने 22 साल की उम्र में 78वें कान फिल्म फेस्टिवल में अपना शानदार डेब्यू किया। पहली बार कान की रेड कार्पेट पर उतरीं अनुष्का सेन ने अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा। अनुष्का सेन की तस्वीरें सामने आते ही फैंस उन पर प्यार लुटा रहे हैं और उन्हें पसंद कर रहे हैं।

पर्पल गाउन में खूबसूरत लगीं अनुष्का
अनुष्का सेन कान के कार्पेट पर पर्पल कलर के फ्लोरल गाउन में नजर आईं। इसके साथ उन्होंने कानों में बड़े-बड़े इयर रिंग्स भी पहने थे। इस दौरान रेड कार्पेट पर अनुष्का ने अलग-अलग कई पोज दिए और वो मुस्कुराती नजर आईं। इस दौरान अनुष्का ने रेड कार्पेट पर कोरियन हार्ट का साइन बनाने वाला पोज भी दिया।

अनुष्का सेन

अनुष्का सेन

फैंस ने लुटाया प्यार
अनुष्का का ये लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है और अनुष्का की तारीफ कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने अनुष्का को क्यूट बताया तो वहीं कुछ ने उन्हें क्वीन करार दिया। कई फैंस को अनुष्का की ड्रेस खूबसूरत लगी। एक फैन ने अनुष्का को अपने बचपन का क्रश बताते हुए उनकी तारीफ की है।

अनुष्का सेन


अनुष्का सेन

अनुष्का ने टीवी से की करियर की शुरूआत
अनुष्का सेन ने टीवी से अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद वो कई वेब सीरीज में भी नजर आई हैं। पिछले साल आई उनकी वेब सीरीज ‘दिल दोस्ती डिलेमा’ को काफी पसंद किया गया था।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई