
Met Gala 2025: लगातार चर्चाओं में बना शाहरुख खान का मेट गाला का लुक काफी मेहनत और मशक्कत से तैयार किया गया है। जानिए चांद-सितारे और हीरे जड़ा शाहरुख का लुक कैसे हुआ तैयार।
मेट गाला 2025 में नजर आने के बाद से शाहरुख खान का लुक लगातार चर्चाओं में बना हुआ है। हर ओर बस शाहरुख का मेट गाला का लुक ही छाया हुआ है। हालांकि, कुछ फैंस को शाहरुख का ये लुक ज्यादा प्रभावी नहीं लगा, लेकिन सब्यसाची द्वारा तैयार किया गया शाहरुख खान का आउटफिट हर ओर चर्चा का विषय बना हुआ है। शाहरुख के इस लुक को वैश्विक स्तर पर उनके स्टारडम से जोड़कर तैयार किया गया है। अब इस आउटफिट को डिजाइन करने वाले सब्यसाची की ओर से शाहरुख के आउटफिट को लेकर जानकारी दी गई है और बताया गया है कि कैसे उनके लुक को इतना स्टाइलिश बनाया गया है।
शाहरुख के स्टारडम को दिखाता है उनका लुक
सब्यसाची के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए ये बताया गया है कि कैसे शाहरुख के ब्लैक डैंडी लुक को तैयार किया गया। इस पोस्ट में लिखा गया है, “शाहरुख खान दुनिया के सबसे महान सुपरस्टार में से एक हैं। एक सिनेमाई नायक, उनके ब्लॉकबस्टर प्रदर्शन और करिश्मा ने एक बड़ा विश्वस्तरीय फैन बेस तैयार किया है। ब्लैक डैंडी की मेरी व्याख्या वैश्विक मंच पर उनके सुपर स्टारडम का प्रदर्शन है। सब्यसाची के शानदार स्टाइल के साथ क्लासिक मेन्सवियर पहने शाहरुख खान एक जादूगर, सुपरस्टार और आइकन हैं। बस।”

तस्मानियाई सुपरफाइन ऊन और जापानी हॉर्न बटन से तैयार हुआ किंग खान का लुक
शाहरुख के आउटफिट के बारे में डिटेल में जानकारी देते हुए बताया गया कि शाहरुख खान ने तस्मानियाई सुपरफाइन ऊन से बना एक लंबा कोट पहना, जिस पर मोनोग्राम, जापानी हॉर्न बटन हैं। कोट हाथ से कैनवास किया गया है। एक चोटीदार कॉलर और चौड़े लैपल्स के साथ सिंगल ब्रेस्टेड है। क्रेप डी चाइन सिल्क शर्ट और टेलर किए गए सुपरफाइन ऊनी ट्राउजर के साथ जोड़ा गया। वहीं एक प्लीटेड साटन कमरबंद इस खास लुक को पूरा करता है।
हीरा जड़ी हुई है शाहरुख की बंगाल टाइगर हेड वाली छड़ी
मेट गाला के दौरान शाहरुख के हाथ में नजर आ रही एक स्टिक या बेंत भी कोई मामूली नहीं है। हीरे और सोने से जड़ी ये स्टिक काफी खास है। कस्टम स्टैक के साथ लेयर किया गया और टूमलाइन, नीलम, पुराने माइन कट और शानदार कट हीरे के साथ 18k सोने में ये बंगाल टाइगर हेड वाले बेंत को तैयार किया गया है। जो शाहरुख के लुक को और भी स्टाइलिश बनाता है।
Author: planetnewsindia
8006478914