UP: गंगा एक्सप्रेस-वे पर बनी हवाई पट्टी पर उतरेंगे लड़ाकू विमान, निरीक्षण करने पहुंची सीएम योगी आदित्यनाथ

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक्सप्रेस-वे का निर्माण हर हाल में नवंबर तक पूरा हो जाना चाहिए। उन्होंने हवाई पट्टी पर लड़ाकू विमान उतारे जाने की तैयारियों की भी समीक्षा की। यह पहली बार होगा जब किसी एक्सप्रेस-वे पर बनी हवाई पट्टी पर लड़ाकू विमान नाइट लैंडिंग करेंगे।

CM Yogi Adityanath reached Shahjahanpur to inspect the runway on Ganga Expressway

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नवंबर तक हर हाल में गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण पूरा कर लिया जाए। वह दो और तीन मई को हवाई पट्टी पर लड़ाकू विमान उतारे जाने की तैयारियों की समीक्षा के लिए यहां पहुंचे थे। पहली बार किसी एक्सप्रेस-वे पर बनी हवाई पट्टी पर लड़ाकू विमानों की नाइट लैंडिंग होगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलिकॉप्टर जलालाबाद से गुजरे गंगा एक्सप्रेस-वे पर बने हेलिपैड पर सुबह 11.56 बजे उतरा। उन्होंने कार में बैठकर करीब पांच सौ मीटर तक हवाई पट्टी का निरीक्षण किया। इसके बाद वह सेफ रूम में चले गए। यहां पर प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा यूपीडा व गंगा एक्सप्रेस-वे की निर्माणदायी कंपनी के प्रतिनिधियों से निर्माण की प्रगति जानी। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक्सप्रेस-वे का निर्माण हर हाल में नवंबर तक पूरा हो जाना चाहिए। उन्होंने हवाई पट्टी पर लड़ाकू विमान उतारे जाने की तैयारियों की भी समीक्षा की।

उन्होंने संबंधित कार्य जल्द पूरे किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा संबंधी उपायों के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री 12:30 बजे हेलिकॉप्टर में बैठकर हापुड़ के लिए उड़ गए। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण नवंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। एक्सप्रेस वे पर साढ़े तीन किलोमीटर की हवाई पट्टी बनाई गई है। यह पहली बार होगा जब किसी एक्सप्रेस-वे पर बनी हवाई पट्टी पर लड़ाकू विमान नाइट लैंडिंग करेंगे। इस संबंध में सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। दो मई की रात को लड़ाकू विमान उतरेंगे। तीन मई को दिन में लैंडिंग का कार्यक्रम होगा। इसके लिए वायु सेना के अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं। हवाई पट्टी के आसपास पांच किलोमीटर के क्षेत्र को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया है। जानवरों को रोकने के लिए लोहे की बाड़ लगाई गई है।

planet news india
planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई

संजय भाटिया ने लोकसभा चुनाव में रचा था इतिहास संजय भाटिया कुरुक्षेत्र विश्वविद्याल ग्रेजुएट हैं। इनका जन्म हरियाणा के पानीपत जिले में हुआ है। वह भाजपा के महामंत्री भी रह चुके हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी संजय भाटिया ने अपने पहले ही लोकसभा चुनाव में इतिहास रच दिया था। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 6.54 लाख मतों के अंतर से मात दी थी। संजय भाटिया ने प्रदेश के 53 साल के इतिहास में सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी। उन्हें कुल 909432 वोट मिले थे। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप शर्मा को 654269 वोटों के अंतर से हराया था। राहुल गांधी ने दिया था कर्मवीर के नाम का सुझाव वहीं कर्मवीर सिंह बौद्ध किसी भी गुट या खेमे से जुड़े हुए नेता नहीं माने जाते। यही कारण है कि उन्हें संगठन के भीतर एक संतुलित और सर्व स्वीकार्य चेहरे के रूप में देखा जा रहा है। वे ‘संविधान बचाओ अभियान’ में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं और जमीनी स्तर पर पार्टी के कार्यक्रमों में भागीदारी निभाते रहे हैं। एससी समुदाय से आने वाले कर्मवीर सिंह बौद्ध सामाजिक संतुलन के नजरिये से भी एक अहम दावेदार है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने स्वयं उनके नाम का सुझाव दिया है। अंबाला के मुलाना विधानसभा में रहने वाले कर्मवीर सिंह प्रशासकीय अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं और लंबे समय से कांग्रेस से जुड़कर कार्य कर रहे थे। कांग्रेस ने उन्हें हिमाचल प्रदेश में एससी सेल का प्रभारी भी बनाया था। राष्ट्रीय स्तर पर वह कन्वीनर भी हैं।