Athiya Shetty: के एल राहुल- अथिया शेट्टी ने शेयर की बच्ची की पहली तस्वीर, जानिए क्या रखा है बिटिया का नाम

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

Kl Rahul Athiya Shetty Daughter: अथिया शेट्टी और के एल राहुल ने 24 मार्च को अपनी बिटिया का स्वागत किया। आज दोनों ने अपने सोशल मीडिया पर बच्ची की पहली तस्वीर शेयर की है और साथ ही पोस्ट में बेटी के नाम से भी पर्दा उठाया है।

kl rahul and athiya shetty shares first pic of daughter revealed name Evaarah Gift of God
भारतीय क्रिकेटर के एल राहुल और बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी ने अपनी प्यारी बेटी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसके साथ ही अथिया ने बेटी के नाम को भी फैंस के साथ शेयर किया है।

क्या रखा है बिटिया रानी का नाम
24 मार्च 2025 को अथिया और राहुल ने अपनी पहली संतान अपनी बेटी का स्वागत किया। आज दोनों ने अपनी बिटिया का नाम करण भी कर दिया है और सोशल मीडिया पर एक प्यारी तस्वीर के साथ नाम शेयर किया है। अथिया ने अपनी बेटी का नाम ‘इवारा’ रखा है, जिसका अर्थ होता है ईश्नर का उपहार।

अथिया ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की बेटी की पहली तस्वीर
अथिया ने कुछ ही देर पहले इंस्टाग्राम पर अपनी प्यारी बेटी की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसमें अथिया और के एल राहुल भी साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में पापा राहुल बेटी को अपनी गोद में लिए नजर आ रहे हैं और बगल में खड़ी अथिया बिटिया रानी को प्यार से निहारती नजर आ रही हैं। इस खास तस्वीर के साथ अथिया ने कैप्शन में लिखा, ‘हमारी बच्ची, हमारा सब कुछ। इवारा- ईश्वर का उपहार।’

सेलेब्स ने दी शुभकामनाएं
अथिया और राहुल ने जैसे ही अपनी बेटी इवारा की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की वैसे ही सेलेब्स ने उन्हें शुभकामनाएं देनी शुरू कर दी है। बॉलीवुड अभिनेत्री और बेहतरीन डांसर मलाइका अरोड़ा ने लाल दिल वाले इमोजी बनाए हैं। अनुष्का शर्मा, वाणी कपूर और सौफी चौधरी ने भी लाल दिल वाले इमोजी बनाए हैं। संजय दत्त की बेटी कृष्णा श्रॉफ ने लिखा, ‘बहुत सुंदर’। साउथ अभिनेत्री और नागा चैतन्य की पत्नी शोभिता धुलिपाला ने लिखा, ‘यह सब कुछ है’। अर्जुन कपूर ने लिखा, ‘ईईईईव्व …’। सामंथा रुथ प्रभु ने काले दिल वाले इमोजी बनाए हैं।
planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914,8882338317

सबसे ज्यादा पड़ गई

रोहतक में NIA की रेड: कमल कॉलोनी में किराये पर रह रहे फिजियोथेरेपिस्ट के मकान में जांच, 5 सदस्यीय टीम पहुंचीएनआईए लखनऊ की टीम ने हिसार पुलिस मदद से छह माह पहले लाखनमाजरा में दबिश देकर छतीसगढ़ के गांव मांझीगुड़ा निवासी प्रियांशु कश्यप को गिरफ्तार किया था। प्रियांशु लाखनमाजरा में किराये पर मकान लेकर रहता था।