Punjab: ब्यास में डूबे चार युवक; दो की दूसरे दिन भी तलाश जारी, कुछ दिन बाद विशाल का जाना था विदेश

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वैसाखी के दिन कपूरथला के चार युवक ब्यास दरिया में डूब गए थे। दो युवकों के शव रविवार को ही मिल गए थे, लेकिन दो युवकों का अभी तक सुराग नहीं लग पाया है। दूसरे दिन भी उनकी तलाश जारी है।

Four youths from Kapurthala drowned in Beas river search for two continues

पंजाब के कपूरथला के गांव पीरेवाल के चार युवक बीते दिन रविवार को वैसाखी पर्व पर ब्यास दरिया में नहाते समय पानी में डूब गए थे। इनमें से दो युवकों का अभी तक सुराग नहीं लग पाया है। सोमवार सुबह एनडीआरएफ की टीम ने फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। रविवार को दो युवकों को रेस्क्यू कर लिया गया था, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले उनकी मौत हो गई थी। वहीं अन्य दोनों युवकों की तलाश दूसरे दिन भी जारी है।

रविवार को वैसाखी पर्व पर गांव पीरेवाल के चार युवक अर्शदीप सिंह, जसपाल, विशाल और गुरप्रीत सिंह ब्यास दरिया में नहाने गए थे। चारों पानी के तेज बहाव में बह गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फत्तूढींगा पुलिस और गोताखोरों ने दो युवक अर्शदीप सिंह और जसपाल सिंह को रेस्क्यू कर सिविल अस्पताल कपूरथला पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

ब्यास दरिया में डूबे अन्य दो युवक विशाल और गुरप्रीत सिंह की तलाश में दूसरे दिन सोमवार को भी जारी है।सुबह से फिर एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।

गांव पीरेवाल के सरपंच हरजिंदर सिंह ने बताया कि सभी चारों युवक 17 -18 वर्ष के हैं। अर्शदीप सिंह औरजसपाल सिंह के शव मिल गए थे। जबकि गुरप्रीत सिंह और विशाल की तलाश जारी है। विशाल ने कुछ दिनों बाद विदेश जाना था। इस घटना से सारा गांव सदमे में है।

चारों युवकों के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं विशाल और गुरप्रीत सिंह के परिवार वाले अभी भी अपने बच्चों के जिंदा होने की आश लगाए बैठे हैं। हालांकि जैसे-जैसे उनकी तलाश में समय बीतता जा रहा है वैसे-वैसे ही परिवार के लोगों की आंखें भी नम होती जा रही हैं। उनके हौसले भी पस्त हो रहे हैं। क्योंकि दोनों युवकों की तलाश में लगभग 24 घंटे से ज्यादा समय बीत चुका है।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914,8882338317

सबसे ज्यादा पड़ गई

रोहतक में NIA की रेड: कमल कॉलोनी में किराये पर रह रहे फिजियोथेरेपिस्ट के मकान में जांच, 5 सदस्यीय टीम पहुंचीएनआईए लखनऊ की टीम ने हिसार पुलिस मदद से छह माह पहले लाखनमाजरा में दबिश देकर छतीसगढ़ के गांव मांझीगुड़ा निवासी प्रियांशु कश्यप को गिरफ्तार किया था। प्रियांशु लाखनमाजरा में किराये पर मकान लेकर रहता था।