Fake Firing Case In Bareilly: बरेली में जेल जाने से बचने के लिए एक महिला ने चौंकाने वाली साजिश रची। महिला ने महापौर को फंसाने की साजिश रची थी। पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है।

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दुष्कर्म के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। महिला ने झोलाछाप से कंधे में गोली रखवाई थी। महापौर को फंसाने की साजिश रचने वाली महिला का असली सच सामने आ गया है।
कोतवाली क्षेत्र के चर्चित मामले का बृहस्पतिवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। खुद के शरीर में गोली रखवाने वाली महिला सोनू उर्फ शमोली कौशिक, जिला अस्पताल के वार्ड बॉय रोहताश समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है
रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने पड़ताल शुरू की। घटनास्थल के फुटेज खंगाले तो ऐसी कोई कार मौके पर नहीं दिखी। महिला अकेली ही आती जाती दिखी। मेडिकल परीक्षण में भी आरोप पुष्ट नहीं हुए। पुलिस ने सारे तथ्य सामने रखकर पूछताछ की तो महिला ने कबूल कर लिया कि घटना फर्जी है।
रोहताश के कहने पर महिला ने झोलाछाप शराफत खां से संपर्क किया। शराफत ने 2500 रुपये लेकर महिला के शरीर को सुन्न कर एक चीरा लगाया और गोली उसकी कॉलर बोन में इंप्लांट कर दी। इसके बाद महिला ने दुष्कर्म और गोली लगने का ड्रामा रचा।
महिला ने खुद को गोली लगने की बात बताई तो पुलिस ने उसके नंबर को सर्च कर स्टेशन के पास से विजय नाम के युवक को पकड़ा था। विजय ने महिला से संपर्क होने की बात स्वीकारी, लेकिन किसी साजिश से इन्कार किया। पुलिस शुरू के कुछ दिन शूटर को तलाशती रही, पर जब कॉलर बोन में लगी गोली निकलवाने के लिए महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया तो पता लगा कि गोली चीरा लगवाकर रखवाई गई है।
महिला ने पुलिस व कोर्ट के सामने दिए बयान में कहा कि उसने वर्ष 2022 में भी अज्ञात लोगों के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट कराई थी। कोर्ट में उसने महापौर उमेश गौतम व अन्य लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। जांच में आरोप साबित नहीं हुए तो उसने खुद कोतवाली जाकर इनके बेगुनाह होने का शपथपत्र दे दिया।
Author: planetnewsindia
8006478914