शाहजहांपुर में भीषण हादसा: ट्रक की टक्कर से टाटा मैजिक सवार चार लोगों की मौत, 16 घायल; खून से लाल हुआ हाईवे

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

Shahjahanpur Road Accident News: शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र में बुधवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ। ट्रक की टक्कर से टाटा मैजिक सवार चार लोगों की मौत हो गई। 16 लोग घायल हुए हैं। ये सभी लोग हरियाणा मजदूरी करने जा रहे थे।

शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र में बदायूं मार्ग पर मदनपुर और बिचौला मार्ग पर बुधवार रात टाटा मैजिक और ट्रक की टक्कर हो गई, जिससे चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में 16 लोग घायल हुए हैं। घायलों को फर्रुखाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुबह घटनास्थल पर मंजर देख लोग सन्न रह गए थे। जहां पर हादसा हुआ, वहां हाईवे खून से लाल हो गया था।

बुधवार की रात करीब 11:15 बजे तेज गति से आ रहे ट्रक और टाटा मैजिक वाहन में टक्कर हो गई। हादसे का बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पीआरवी की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को फर्रुखाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में श्यामवती (60 वर्ष) पत्नी मोहनलाल निवासी ग्राम कछलिय़ा, थाना टडियावा, हरदोई और शर्मीला (26 वर्ष) पत्नी अरुण निवासी थाना महोली, सीतापुर की मौके पर ही मौत हो गई।

 

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914