अमेरिका से डिपोर्ट 104 भारतीयों में सबसे ज्यादा लोग हरियाणा और गुजरात के हैं।

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

अमेरिका से डिपोर्ट 104 भारतीयों में सबसे ज्यादा लोग हरियाणा और गुजरात के हैं। इसके बाद पंजाब के लोग हैं। अब लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि यूएस आर्मी के विशेष विमान को अमृतसर एयरपोर्ट पर ही क्यों लैंड कराया गया।

यूनाइटेड स्टेट अमेरिका (यूएस) से डिपोर्ट होकर भारत लौटे 104 लोगों को लेकर यूएस आर्मी का विमान आज दोपहर अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड कर चुका है। डिपोर्ट किए गए भारतीयों में देश के छह राज्यों के लोग शामिल हैं। इनमें सबसे ज्यादा हरियाणा के लोग हैं। हरियाणा के कुल 34 लोग डिपोर्ट होकर लौटे हैं। इसके बाद गुजरात के 33 लोग और पंजाब के 30 लोग अमेरिका से डिपोर्ट किए गए हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र के 3, उत्तर प्रदेश के 2 और चंडीगढ़ के 2 लोग शामिल हैं।

पंजाब के 30 लोगों में अलग-अलग जिलों के नागरिक हैं। इनमें सबसे ज्यादा कपूरथला के 6 लोग, अमृतसर के 5, पटियाला के 4, जालंधर के 4, नंवाशहर के 2, होशियारपुर के 2 लुधियाना के 2 मोहाली से 1, फतेहगढ़ साहिब से 1, तरनतारन से 1, गुरदासपुर से 1 और संगरूर से भी एक नागरिक अमेरिका से डिपोर्ट होकर वापस पंजाब लौटा है।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई