अवैध तमंचा सहित गिरफ्तार कर भेजा जेल

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

कोतवाली पुलिस ने पुलिस कप्तान चिंरजीव नाथ सिंन्हा के आदेशानुसार तथा एएसपी एवं सीओ के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधी धडपकड अपराध नियंत्रण अभियान के तहत इगलास रोड से एक युवक को अवैध तमंचा कारतूस सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
प्रभारी निरीक्षक नरेश सिंह के अनुसार वह क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं संदिग्ध वाहन चैकिंग में इगलास रोड पर मामूर थे। तभी उन्हें एक इगलास की ओर से आते हुए एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस ने जब युवक को टोका तो वह भागने लगा। पुलिस ने भी आवश्यक बल प्रयोग करतेहुए भाग रहे युवक को दौड लगाकर दबोच लिया और कोतवाली ले आए। जहां उसकी जामा तलाशी में पुलिस ने एक अवैध तमंचा 3015 बोरे एवं एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया। पुलिस ने पकडे गये युवक के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृतकर जेल भेजा है। पूछताछ में अरोपी ने पुलिस को अपना नाम व पता विकाश गौतम पुत्र अमरनाथ गौतम निवासी गोपाल नगर बताया है। अरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक श्री नरेश सिंह मय टीम के मौजूद थे।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई