युवक का शव मिलने के बाद पुलिस ने तीन टीमें बनाईं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा कर दिया। साथ ही मुख्य अभियुक्त को भी पकड़ लिया है
अलीगढ़ की शहर थाना कोतवाली की बिहारी कॉलोनी में एक युवक का शव मिला। पुलिस ने कुछ ही घंटों में घटना का खुलासा करते हुए मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी ग्रामीण अमृत जैन ने बताया कि 3 फरवरी को सुबह करीब 9.30 बजे बिहारी कालोनी से एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए फील्ड यूनिट टीम के साथ साक्ष्यों का संकलन करके शव को पोस्टमार्टम भिजवाया। घटना के अनावरण के लिए तीन टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने कुछ ही घंटों में घटना का खुलासा कर दिया है। मामले में मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार भी कर लिया है।
Author: planetnewsindia
8006478914
