विद्युत बकाएदार उपभोक्ताओं के लिए शासन ने एकमुश्त समाधान योजना का लाभ उठाने का मौका फिर से दिया है। यह योजना अब पंद्रह फरवरी तक लागू रहेगी। विद्युत बकाएदार एक मुश्त समाधान योजना का लाभ अब पंद्रह फरबरी तक उठा सकेंगे।
सोमवार को यह जानकारी देते हुए एसडीओ आशीष रत्न ने बताया कि विद्युत के बकाएदार उपभोक्ताओं को एकमुश्त समाधान योजना का लाभ उठाने के लिए शासन ने एक बार फिर से मौका दिया है। योजना को तीस फरवरी तक मौका दिया है। शासन के द्वारा पूर्व में दिए गए निर्देश के तहत ओटीएस योजना का द्वितीय चरण तीस जनवरी को संपन्न होने वाला था, लेकिन अब इसकी समय सीमा बढ़ा दी गई है, ताकि जो बकाएदार उपभोक्ता हैं उन्हें ब्याज में शत प्रतिशत छूट का लाभ दिलाते हुए ज्यादा से ज्यादा से बिल जमा करा सकें। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा जारी योजना के तहत उपभोक्ता जनसेवा केन्द्रों पर जाकर ओटीएस के माध्यम से अपने बिल जमा कर सकते है। उन्होंने बताया कि एकमुश्त योजना मंें अब तक 2024-25 का लाभ प्राप्त कर तीन लाख इक्यासी हजार रूपये का राजस्व विभाग में जमा किया गया। अब विलम्बित भुगतान अधिभार में छूट का तीसरा चरण पंद्रह फरवरी तक लागू किया गया है। जिसका उपभोक्ता शत प्रतिशत छूट का फायदा उठा सकत हैं।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS