राम रहीम को फिर 30 दिन की पैरोल: नाैंवी बार आया सुनारिया जेल से बाहर, पहली बार गया सिरसा आश्रम

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

दिल्ली चुनाव से पहले गुरमीत राम रहीम 30 दिन की पैराेल पर बाहर आ गया है। राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में हत्या और दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है।

साध्वी यौन उत्पीड़न केस में सुनारिया जेल में सजा काट रहा सिरसा डेरा प्रमुख नौवीं बार पैरोल पर जेल से बाहर आ गया है। दिल्ली चुनाव से पहले  राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मिल गई है। राम रहीम रोहतक जेल से सिरसा के लिए रवाना हो गया है।

जेल जाने के बाद पहली बार राम रहीम सिरसा स्थित अपने आश्रम जा रहा है। इससे पहले जितनी बार राम रहीम को पैरोल मिली, वह यूपी के बरनावा आश्रम जाता था।

राम रहीम मंगलवार सुबह करीब 6:36 बजे जेल से हनीप्रीत के साथ रवाना हुआ। पहले भी लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पूर्व राम रहीम पैरोल पर बाहर आ चुका है। वहीं हरियाणा में निकाय चुनाव है। इस बार पैरोल के दाैरान राम रहीम सिरसा में रहेगा।

2017 में यौन शोषण और हत्या के आरोप तय होने के बाद राम रहीम को उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी। उसके बाद से वह रोहतक स्थित सुनारिया जेल में बंद है। हरियाणा विधानसभा चुनाव से पूर्व राम रहीम को यूपी के बागपत स्थित आश्रम में रहने के लिए 20 दिन की फरलो मिली थी।

चुनाव से पहले आता रहा है राम रहीम जेल से बाहर

बरोदा उप चुनाव : 20 अक्तूबर 2020 को मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल मिली। नवंबर 2020 में उप चुनाव हुआ था।
पंजाब विस चुनाव : फरवरी 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले 21 दिन की पैरोल मिली।
राजस्थान विस चुनाव : 25 नवंबर 2023 को राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले 21 दिन की पैरोल मिली।
लोकसभा चुनाव : 25 मई 2024 को हुए लोकसभा चुनाव हुए। राम रहीम को 19 जनवरी को 50 दिन की पैरोल मिली।
हरियाणा विस चुनाव : 13 अगस्त 2024 को राम रहीम को 21 दिन की फरलो मिली थी।
हरियाणा विस चुनाव : 2 अक्तूबर 2024 को राम रहीम को 20 दिन की सशर्त आपात पैरोल मिली, जबकि 5 अक्तूबर को प्रदेश में विधानसभा चुनाव था।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई