
मां ने अपने दो बच्चों को बालकनी से फेंका, दोनों की मौत
नानी दमण के कडैया में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पति और पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पत्नी ने अपने दो मासूम बच्चों को बालकनी से नीचे फेंक दिया और उसके बाद खुद भी कूदने का प्रयास किया। हालांकि इस घटना में दोनों बच्चों की मौत होने पर पुलिस ने आरोपी मां के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मोटी दमन से 22 जनवरी 2025 को एक कॉल प्राप्त हुई जिसमें बताया गया कि दो बच्चे एक इमारत की चौथी मंजिल से गिर गए हैं। जानकारी प्राप्त होते ही पुलिस कर्मी मोटी दमन पहुंचे, जहां दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया था। दलवाड़ा, नानी दमन के निवासी-दोनों बच्चे आपस में भाई थे।
कोस्टल पुलिस स्टेशन, कडैया, नानीं दमन में भारतीय न्याय संहिता-2023 की धारा 103 के तहत बच्चों की मां सीमा यादव पर एफआईआर संख्या 04/2025 दर्ज की गई है। जांच के दौरान यह पता चला कि पति और पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद आरोपी महिला ने दोनों बच्चों को एक-एक करके बालकनी से फेंक दिया। फिर उसने खुद कूदने का प्रयास किया, लेकिन पति ने उसे पकड़ लिया। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
रिपोर्टर आशीष शुक्ला
प्लानेट न्यूज़ सूरत गुजरात इंडिया