Delhi-NCR : भूकंप के तेज झटकों से दहला उत्तर भारत | Breaking News। Amar Ujala

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

Delhi NCR Earthquake दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। मंगलवार सुबह करीब 6.35 पर यह झटका महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र नेपाल में था। लेकिन इसकी तीव्रता 7.1 होने की वजह से यूपी-बिहार से दिल्ली-एनसीआर तक भूकंप ने सबको हिला दिया।

DELHI NCR  -एनसीआर और बिहार समेत देश के कई हिस्सों में सुबह-सुबह धरती कांपी है. दिल्ली-एनसीआर, एमपी और बिहार के पटना, मुजफ्फरपुर समेत उत्तर भारत में मंगलवार तड़के सुबह करीब 6.35 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. भूकंप इतना तेज था कि कई सेकेंड तक चीजें हिलने लगीं. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत एनसीआर में रहने वाले लोगों की भूकंप से नींद खुली. भूकंप इतना तेज था कि लोग डरकर नींद से उठ गए और घर से बाहर निकल आए. फिलहाल, किसी नुकसान की खबर नहीं है.

दिल्ली-एनसीआर और बिहार के अलावा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के भी कई शहरों में धरती डोली है. खासकर उत्तर भारत के कई शहरों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र नेपाल बॉर्डर पर तिब्बत के पास बताया जा रहा है. इसकी तीव्रता 7.1 थी. यह 6.35 बजे आया. अब तक इस भूकंप से किसी के हताहत होने की भी खबर नहीं है. इससे एक दिन पहले महाराष्ट्र के पालघर वाले इलाके में सोमवार को भूकंप आया था. उस भूकंप की तीव्रता करीब 4 थी.

 

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई