लड्डुओं से तोले गए सरयू राय, कहा अधूरे विकास कार्यों को पूर्ण करेंगे

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

जमशेदपुर पश्चिम से नवनिर्वाचित विधायक सरयू राय का गुरुवार को मानगो मे अभिनंदन किया गया. श्री राय को उनके समर्थनों ने लड्डुओं से तोला. उन्हें लड्डुओं से तोलने का यह क्रम त्रयंबकेश्वर महादेव मंदिर(बड़ा हनुमान मंदिर )मानगो के सम्मुख हुआ. इससे पूर्व श्री राय ने त्रंबकेश्वर महादेव मंदिर में हनुमान जी की विधिवत पूजा अर्चना की. इस मौके पर श्री राय ने कहा कि वह पश्चिम की जनता के शुक्रगुजार हैं, जिन्होंने उन्हें चुनाव में विजई बनाकर सेवा का मौका दिया. श्री राय ने कहा वह सेवा करते रहेंगे. विकास के जो कार्य अधूरे रह गए हैं उन्हें पूरा करेंगे. अभिनंदन कार्यक्रम को सफल बनाने में उपेंद्र सिंह मस्तान, पप्पू सिंह, नीरज सिंह, राजेश श्रीवास्तव, मोनू पांडे, विजेंद्र सिंह, भवानी सिंह, उषा यादव, छोटन मिश्रा समेत दर्जन लोगों की भूमिका रही.

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई