Sona Mohapatra: गायिका सोना महापात्रा ने एक्स पर एक पोस्ट की है। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने हिमाचल की नदियों और पहाड़ों को लेकर चिंता जताई है।

सोना की पोस्ट में क्या है?
उन्होंने लिखा, ‘प्रिय राहुल गांधी, लोकतंत्र को ठीक करने से पहले, क्या आप हिमाचल प्रदेश को ठीक करने से शुरुआत कर सकते हैं? मैं 9 साल बाद लौटी और पहाड़ों पर बिखरे कचरे और दम घोंटती नदियों को देखकर हैरान रह गई। कांग्रेस-शासित इस राज्य को गवर्नेंस का मॉडल बनाएं। लोगों का जनादेश हासिल करें, सिर्फ उसकी मांग न करें।’

क्या था राहुल का बयान?
सोना का पोस्ट राहुल गांधी की उस टिप्पणी के जवाब में आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और मोदी सरकार के जाने से लोकतंत्र को ठीक करने का रास्ता साफ होगा। एक्स पर एक पोस्ट में कांग्रेस नेता ने लिखा, ‘ज्ञानेश कुमार जाएंगे। यह सरकार जाएगी। तब लोकतंत्र को ठीक करने का काम शुरू होगा।’ उन्होंने संसद के सेंट्रल हॉल में इंडिया ब्लॉक के सांसदों को दिए अपने भाषण का एक वीडियो भी शेयर किया।

यूजर ने किए कमेंट
सोना की टिप्पणी पर सोशल मीडिया यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने कहा, ‘राहुल गांधी के पास यह साबित करने के कई मौके हैं कि वह एक बेहतर विकल्प हैं। हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना और केरल को मॉडल राज्य बनाएं और साबित करें कि वह जनता के वोट पाने के हकदार हैं। और भी अच्छा होगा अगर वह अपनी काबिलियत दिखाने के लिए इनमें से किसी राज्य के मुख्यमंत्री बनें।’ एक और यूजर ने कहा ‘आपकी मांग सही है, लेकिन तुलना नहीं!’

सोना की पोस्ट में खींचा ध्यान
सोना महापात्रा की पोस्ट ने हिमाचल प्रदेश की स्थिति और सत्ता में मौजूद सरकार से लोगों की उम्मीदों की ओर ध्यान खींचा है। साथ ही गायिका ने राहुल गांधी से राज्य में कामकाज और प्रशासन पर ध्यान देने का आग्रह किया है।