विश्व हृदय दिवस के उपलक्ष्य में सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में एबीजी स्कूल के पैरामेडिकल छात्रों द्वारा एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों ने नाटक के माध्यम से लोगों को हृदय संबंधी गंभीर बीमारियों और उनसे बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया।
मंगलवार को सीएचसी में नाटक के जरिए छात्रों ने बताया कि हाई ब्लड प्रेशर, उच्च शर्करा (हाई शुगर), बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल और अन्य जीवनशैली से जुड़ी वजहों से दिल की बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ जाता है। इन बीमारियों को कैसे नियंत्रित किया जाए और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर दिल की बीमारियों से कैसे बचा जाए, इसे बहुत ही प्रभावी ढंग से मंचित किया गया। इसके साथ ही, अचानक हार्ट अटैक आने की स्थिति में मरीज की जान बचाने के लिए तुरंत सीपीआर देने की महत्वपूर्ण तकनीक और उसके सही तरीकों का भी प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. प्रवीण भारती, डॉ. पंकज, डॉ. वर्षा, गौरव वर्मा, अंशु गौड़, देव ज्योति, भानु प्रताप और हरीश सहित समस्त सीएचसी स्टाफ ने पैरामेडिकल छात्रों के साथ मिलकर सक्रिय सहयोग दिया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. प्रवीण भारती ने अस्पताल में आए मरीजों, उनके तीमारदारों और छात्रों को संबोधित करते हुए हृदय रोगों के शुरुआती लक्षणों और उनके बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी।
सासनी सीएचसी में पैरामेडिकल छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक
SHARE:
सबसे ज्यादा पड़ गई