सपा मुखिया अखिलेश यादव ने समाजवादी रथ के द्वारा चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी। यह उनकी पहली रथ यात्रा है। इसी के साथ उन्होंने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के समर का शंखनाद कर दिया। आगे पढ़ें पूरी खबर…

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का समाजवादी रथ बृहस्पतिवार को राजधानी लखनऊ से रायबरेली के लिए निकला। विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सपा मुखिया की रथ से यह पहली यात्रा है। रास्ते में वह विधायक राहुल लोधी के आवास पर चाय भी पिएंगे।
क्या है समाजवादी रथ?
समाजवादी पार्टी का ‘पीडीए रथ’ (समाजवादी रथ) उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले जनता तक पहुँचने और राजनीतिक जमीन मजबूत करने के लिए तैयार किया गया एक आधुनिक सुविधाओं से लैस विशेष प्रचार वाहन है।




