यूपी: बरेली में सीएम योगी बोले- यूपी में सुरक्षा का माहौल, उपद्रव भूले लोग, पहले जो रहनुमा थे, वही चोर थे

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बरेली पहुंचे हैं। उन्होंने यहां से प्रदेश के ग्राम प्रहरियों को बड़ी सौगात दी। उनके मानदेय बढ़ोतरी की घोषणा की। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रहरियों को सम्मानित भी किया।

cm yogi bareilly visit gram prahari salary increase 3500 rupees

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बरेली में ग्राम प्रहरियों को सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश बदल चुका है और बरेली इसका सबसे बड़ा प्रमाण है। उन्होंने जोर देकर कहा कि 2017 से पहले यहां त्योहारों पर उपद्रव होते थे, लेकिन अब लोग सुरक्षित माहौल में पर्व मना रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के हर गांव में हजारों लोग देवी मां की मूर्तियों के साथ शारदीय नवरात्र से जुड़े हैं। लोग निडर होकर घरों से बाहर निकल रहे हैं। वे सुरक्षित माहौल में देवी मां के दर्शन कर पा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सुरक्षित उत्तर प्रदेश बनने से देश और दुनिया में प्रदेश की धारणा बदली है। पहले चंद मुट्ठी भर लोगों की गलतियों का खामियाजा उत्तर प्रदेश के 25 करोड़ लोगों को भुगतना पड़ता था। पहचान का संकट नौजवानों और व्यापारियों के सामने आता था। अब यूपी के बारे में कोई सवाल नहीं उठाता। दूसरे राज्य यूपी जैसा बनना चाहते हैं।
सुरक्षा और स्वावलंबन का नया दौर
सुरक्षा के इस माहौल से हर किसी को लाभ मिला है। सड़कें बन रही हैं और निवेश आ रहा है। इससे रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं। योगी ने कहा कि लोगों में विश्वास है कि वे सुरक्षित हैं, जिससे उन्हें आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन को वर्तमान माहौल का आधार बताया। सीएम योगी ने कहा कि पहले जो रहनुमा थे, वही चोर थे। आज अपराधियों में कानून का डर है। अगर कोई बेटियों से गुस्ताखी करता है, उसका अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते हैं।
ग्राम प्रहरियों पर दिखाई गई शॉर्ट फिल्म 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को हेलिकॉप्टर से सुबह करीब 11:20 बजे पुलिस लाइन मैदान पहुंचे। यहां जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद कार्यक्रम के मंच पर पहुंचे। सीएम योगी के साथ अपर मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद और डीजीपी राजीव कृष्ण भी आए। कार्यक्रम में ग्राम प्रहरियों के योगदान पर आधारित एक शॉर्ट फिल्म दिखाई गई। सीएम योगी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रहरियों को सम्मानित किया।

मंच पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर, वन मंत्री अरुण कुमार, कैबिनेट मंत्री एवं राज्यसभा सांसद धर्मपाल सिंह, सांसद छत्रपाल गंगवार, राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार, मेयर उमेश गौतम आदि मौजूद हैं। कार्यक्रम को सबसे पहले डीजीपी राजीव कृष्ण ने संबोधित किया। उन्होंने सुरक्षा में ग्राम प्रहरियों के योगदान की सराहना की।

कैबिनेट मंत्री ने सपा पर साधा निशाना 
कैबिनेट मंत्री एवं राज्यसभा के नवनिर्वाचित सांसद धर्मपाल सिंह ने क्षेत्रीय बोली में कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने पीडीए को लेकर सपा पर निशाना साधा और नई परिभाषा बताई। धर्मपाल सिंह ने कहा कि पी का मतलब पहली बार 2017 प्रचंड बहुमत से भाजपा सरकार में आई। डी से दूसरी बार इसी पीडीए ने सरकार बनाई। ए- अगली बार 2027 में भाजपा की फिर सरकार फिर बनेगी।

ग्रामीण प्रहरियों को देंगे सौगात 
सीएम योगी पुलिस लाइन मैदान में बरेली जोन के 5100 ग्राम प्रहरियों (चौकीदार) के समक्ष उनका मासिक मानदेय 2500 से बढ़ाकर 3500 रुपये करने की घोषणा करेंगे। इसका लाभ प्रदेश के 70 हजार चौकीदारों को मिलेगा। इसका शासनादेश सोमवार को ही जारी कर दिया गया। इसके बाद बरेली क्लब मैदान में शिक्षकों की जनसभा करके सीएम रुहेलखंड से विधानसभा चुनाव का शंखनाद भी करेंगे।

कार्यक्रम में बरेली व मुरादाबाद रेंज के नौ जिलों के 5100 चौकीदारों को इस कार्यक्रम में बुलाया गया है। उनके आवागमन व भोजन आदि की व्यवस्था में पुलिस-प्रशासन ने की है। बरेली रेंज के डीआईजी अजय कुमार साहनी, एसएसपी अनुराग आर्य ने मंगलवार को कार्यक्रम स्थलों पर जाकर जायजा लिया।

सर्किट हाउस में घंटेभर विश्राम के बाद सीएम दो बजे बरेली क्लब में आयोजित जनसभा में पहुंचेंगे। यहां वह शिक्षक एमएलसी सीट से पार्टी प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो के समर्थन में शिक्षकों से संवाद करेंगे। यहां नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य धर्मपाल सिंह व श्रुति गंगवार समेत अन्य मंत्री व विधायक भी मौजूद रहेंगे। तीन बजे मुख्यमंत्री पुलिस लाइन पहुंचकर हेलिकॉप्टर से लखनऊ रवाना हो जाएंगे।

सुरक्षा में 2100 पुलिसकर्मी तैनात 
मुख्यमंत्री योगी के कार्यक्रम को लेकर करीब 2100 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके लिए जोन के नौ जिलों से पुलिसकर्मियों को बुलाया गया है। पांच कंपनी पीएसी को भी लगाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए उपलब्ध कराए गए बल के विवरण के अनुसार, 10 एएसपी, 20 सीओ, 50 इंस्पेक्टर व थाना प्रभारी, 180 उपनिरीक्षक, 1500 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल और 200 महिला कांस्टेबलों की ड्यूटी लगाई गई है।

इनके अलावा पांच ट्रैफिक इंस्पेक्टर, 22 ट्रैफिक उप निरीक्षक, 120 ट्रैफिक हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल यातायात व्यवस्था संभालने के लिए तैनात किए गए हैं। एडीजी बरेली जोन रमित शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को लेकर सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सबसे ज्यादा पड़ गई
Suomalaisten pelaajien keskuudessa nettikasinoiden suosio on kasvanut huomattavasti, ja yhä useampi valitsee alustan juuri selkeiden käytäntöjen sekä läpinäkyvän toiminnan perusteella. Kasinopelaamiseen liittyy aina vastuullisuuden teema, joten on tärkeää tietää, miten operaattori käsittelee henkilötietoja, pelitilejä ja maksutapahtumia. Tässä yhteydessä Dudespin Tietosuojakaytanto -sivu tarjoaa selkeän kuvauksen tietojen keräämisestä, säilyttämisestä ja käyttäjän oikeuksista, mikä helpottaa luotettavan pelipaikan valinnassa. Hyvä nettikasino panostaa aina reiluun peliin, nopeisiin kotiutuksiin sekä monipuoliseen pelivalikoimaan, mutta yhtä tärkeää on toimiva asiakaspalvelu ja selkeät käyttöehdot. Uudet pelaajat arvostavat usein tervetuliaisbonuksia ja ilmaiskierroksia, joiden taustalla olevat säännöt kannattaa kuitenkin lukea huolellisesti ennen pelaamisen aloittamista.
Canadian players exploring dragon-themed slot lobbies often compare payout structures and bonus rounds across licensed operators, and Spin Dragons shows up frequently in those discussions because of its clear wagering terms and province-friendly banking options for regulated iGaming fans in 2026.
Danske spillere, der ønsker en moderne casinooplevelse med fokus på farverigt design og varierede spil, finder et stærkt bud på markedet hos LuckyNiki Danmark. Siden kombinerer klassiske bordspil, jackpots og live dealer-borde med en brugervenlig platform, og kundesupporten er tilgængelig på dansk hele døgnet. Derudover tilbyder operatøren løbende turneringer og loyalitetsfordele, som gør det værd at holde øje med de ugentlige tilbud.
Savvy slot enthusiasts in New Zealand tend to compare welcome packages, weekly reloads, and cashback rates before settling on a new casino lobby. Keeping tabs on the current Spinskull promo code can stretch a first deposit further, especially when combined with free spin drops on featured pokies. Responsible play still matters: set a session budget, verify the operator's licence, and review the bonus terms — including wagering multipliers, game contribution rates, and maximum withdrawal caps — before you commit a single cent.