Monsoon IN UP: यूपी में बीते दिन दिनों से अच्छी बरसात नहीं हुई है। अवध के साथ पूर्वांचल के भी कुछ जिलों में मौसम गर्म रहा है। मौसम ये बदलाव 29 जून से दिखेगा।

प्रदेश में बीते दो-तीन दिन गर्मी और उमस के बीच बीते। उत्तर प्रदेश में 29 जून से एक बार फिर मानसूनी बारिश जोर पकड़ेगी। दक्षिणी हिस्से सोनभद्र से शुरू होकर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए मुजफ्फरनगर, मेरठ, बरेली, पीलीभीत, झांसी, ललितपुर समेत दस जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं 40 जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान मौसमी परिस्थितियां दक्षिण-पश्चिम मानसून के बाकी उत्तर पश्चिमी हिस्सों में भी पहुंचने के लिए पूरी तरह अनुकूल हैं। 29 जून से प्रदेश के दक्षिणी हिस्से सोनभद्र से मानसूनी बारिश फिर से जोर पकड़ेगी और प्रदेश के बाकी हिस्से में भी वर्षा की गतिविधियों में तीव्रता आएगी। रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर समेत कई पूर्वी और पश्चिमी जिलों में बिजली गिरने की आशंका है।


