Amit Kumar On Kishore Kumar: दिवांगत किशोर कुमार की आज 39वीं पुण्यतिथि है। इस दौरान उनके बेटे अमित कुमार ने इंटरव्यू के दौरान पिता के बारे में काफी कुछ कहा। उन्होंने अपने पिता की गाने को लेकर सीख पर बात की।

आज मशहूर गायक किशोर कुमार की पुण्यतिथि है। इस खास मौके पर किशोर के बेटे अमित कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। हाल ही में हुई एक बातचीत में अमित ने बताया कि उनके पिता किशोर को कौन सी दो चीजें सबसे ज्यादा नापसंद थीं।
दिग्गज दिवांगत किशोर कुमार की सुरीली आवाज के करोडों फैंस हैं। हाल ही में फिल्मफेयर की दिए अपने इंटरव्यू में उनके बेटे अमित कुमार ने पिता के बारे में कई खास बातें साझा कीं। उन्होंने बताया कौन सी दो बातें उनके पिता को सख्त नापंसद थीं। मगर खुद अमित को बहुत पसंद थीं। अमित ने कहा, ‘उन्हें दो चीजें सख्त नापंसद थीं, एक तो सिगरेट पीना और दूसरा शराब का सेवन करना। मगर मुझे बहुत पसंद थीं। वह अक्सर कहते की यह चीजें छोड़ दो।’

नशे से खराब होगी आवाज
आगे अपनी बातचीत में अमित ने कहा, ‘वह कहते की सिगरेट और शराब से मेरी आवाज खराब हो जाएगी। मैं कनसुरा हो जाऊंगा। क्योंकि यह चीजे गले को खराब कर देती हैं। सही कहते थे आज भी मुझे ऊपर के सुर लगाने में दिक्कत होती है। हालांकि अब मैंने सुधार कर लिया है। मगर उनकी बात सही थी।’
किशोर दा की रिकॉर्डिंग खो जाने का दुख
आगे अपने इंटरव्यू में अमित कुमार ने बताया कि उनके पिता किशोर कुमार एक बहुत ही प्रतिभाशाली कंपोजर थे। उन्होंने कहा, ‘वह एक फिल्म बना रहे थे सुहाना गीत इसमें मधुबाला जी थीं। फिल्म के 5-7 गाने रिकॉर्ड हो चुके थे। मगर वह टेप मुझसे खो गए। मैं इस बात के लिए खुद को अब तक कोसता हूं। उन गानों में बहुत ही अच्छा म्यूजिक था। वह लाजवाब कंपोजर थे, उनकी हर धुन बहुत अलग होती थी। चाहे वह बंगाली गाना हो या हिंदी।’


कब हुआ किशोर कुमार का निधन?
- गायक किशोर कुमार का निधन 13 अक्तूबर 1987 को हुआ।
- वह लंबे समय से खराब स्वास्थ्य से परेशान थे।
- उसी दिन उनके बड़े भाई सुपरस्टार अशोक कुमार के 76वें जन्मदिन था।
- अशोक कुमार का जन्म 13 अक्तूबर 1911 को हुआ था।

