
भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के ‘घिस घिस घिस’ गाने में नजर आईं। इस गाने ने सबका ध्यान खींचा है और अब अक्षरा ने खुलासा किया है कि वो श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘ईथा’ में भी नजर आएंगी।
श्रद्धा के साथ स्क्रीन साझा करना खास बात
एनडीटीवी से बात करते हुए अक्षरा सिंह ने कहा कि जैसे ही मैंने ‘ईथा’ के बारे में सुना, मेरे रोंगटे खड़े हो गए। जब मुझे पहली बार इस फिल्म के लिए कॉल आया, तो मुझे यकीन ही नहीं हुआ। मैं बहुत नर्वस और इमोशनल भी थी। मैं हमेशा से लक्ष्मण उतेकर की बहुत बड़ी फैन रही हूं।
किरदार के बारे में नहीं दी जानकारी
हालांकि, अक्षरा ने ‘ईथा’ में अपने रोल के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं जी। उन्होंने कहा कि मैं बस इतना कह सकती हूं कि मैं इस फिल्म का हिस्सा हूं और मुझे उम्मीद है कि दर्शक इसे जितना हो सके उतना प्यार देंगे।
लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित ‘ईथा’ 28 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के अलावा रणदीप हुड्डा और जीशान अय्यूब भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘ईथा’ का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर यश की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ से होगा। ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त को रिलीज होगी।


