Rhiti Tiwari Evicted From Bigg Boss 20: सलमान खान होस्टेड शो ‘बिग बॉस 20’ में मिड वीक एविक्शन हुआ, जिसमें एक और कंटेस्टेंट का शो से पत्ता कट गया है। आइए जानते हैं कौन है वो।

मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी को मिड-वीक एविक्शन में शो से बाहर होना पड़ा। यह फैसला उस समय आया, जब हाल ही में सलमान खान ने एक टास्क के दौरान रीति के व्यवहार की आलोचना की थी और शो में उनके योगदान पर सवाल उठाए थे।
लेटेस्ट एपिसोड में तीन कंटेस्टेंट्स माही विज, यंग और उदिति सिंह को कैप्टेंसी टास्क के लिए चुना गया। इसके बाद उन्हें कन्फेशन रूम में बुलाया गया और पूछा गया कि नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से किसने गेम में सबसे कम योगदान दिया है।
- माही ने मैरी कॉम का नाम लिया।
- जबकि यंग ने अमन गांधी को चुना।
- वहीं उदिति ने रीति तिवारी का नाम लिया।
- इसके बाद बाकी दोनों कंटेस्टेंट्स भी उदिति की बात से सहमत हो गए।
- अपने फैसले की वजह बताते हुए उदिति ने कहा कि उन्हें रीति की पर्सनैलिटी समझना मुश्किल लगता है।
काजी और रीति में हुआ था झगड़ा
पिछले हफ्ते एक डिस बैटल टास्क के दौरान रीति ने कहा था कि वह काजी से नफरत करती हैं और उनके खिलाफ गालियों का इस्तेमाल भी किया था। उन्होंने काजी पर टास्क के दौरान आरोप भी लगाया था। वहीं, सलमान खान ने वीकेंड का वॉर एपिसोड में रीति के व्यवहार की आलोचना की थी।
यूजर्स ने दिया कैसा रिएक्शन?
रीति के मिड-वीक एविक्शन के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ दर्शकों का मानना था कि रीति ने शो में ज्यादा योगदान नहीं दिया, जबकि कुछ लोगों ने उनके एविक्शन पर सवाल उठाए।
एक दर्शक ने लिखा कि रीति भले ही शो में ज्यादा बड़ा रोल नहीं निभा रही थीं, लेकिन वह धीरे-धीरे बेहतर कर रही थीं। हालांकि, दर्शक ने यह भी कहा कि कंटेस्टेंट्स को आखिरकार गेम में योगदान देना ही पड़ता है।
क्या सीक्रेट रूम में जाएंगी रीति?
हालांकि, कुछ दर्शकों ने इस एविक्शन पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या यह वाकई में असली एविक्शन है। कुछ लोगों ने यह भी अनुमान लगाया कि रीति को शो से बाहर करने के बजाय सीक्रेट रूम में भेजा गया हो सकता है।
अब यह देखना दिलचस्प होगी कि रीति सच में ‘बिग बॉस 20’ से बाहर हुई हैं या मेकर्स के पास उनके लिए कोई और ट्विस्ट है।




