Urmila Matondkar: उर्मिला मातोंडकर ने संजय दत्त के साथ काम करने का अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि क्यों डांस सॉन्ग के समय चिढ़ जाते थे संजय दत्त…

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मीला मातोंडकर ने डांस के मामले में बॉलीवुड स्टार संजय दत्त और उनके मूड के बारे में कुछ अनसुने तथ्यों का खुलासा किया। डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5 में बतौर गेस्ट पहुंचीं उर्मिला मातोंडकर ने दर्शकों को संजय दत्त के साथ अपने अनुभवों से कुछ अनकही कहानियों और यादों को साझा किया।
डांस का जिक्र होते ही संजय दत्त का मूड ऑफ हो जाता था
शो के दौरान जब होस्ट हर्ष लिंबाचिया ने संजय दत्त के साथ काम करने के बारे में पूछा तो उर्मिला मातोंडकर ने पर्दे के पीछे की एक मजेदार याद साझा की। उन्होंने कहा कि संजू की एक बात मैं आपको बताती हूं, मैंने उनके साथ दो-तीन फिल्में की हैं। सभी अभिनेत्रियां आपको बताएंगी जिन्होंने उनके साथ काम किया है।
जब भी डांस का गाना आता है, वो इतने खराब मूड में रहते हैं और कहते हैं, ‘यार मुझे ये नहीं करना है, मुझे वो नहीं करना’ है।’ फिर चुपके से जाकर रिहर्सल करके फाइनल में जब वो आकर डांस करते, तो आपको लगता है, तो इतना क्या बोल रहे थे? उनका स्वभाव ही ऐसा है। वह बहुत जल्दी चिढ़ जाते हैं क्योंकि वह इंडस्ट्री के असली ‘माचो मैन’ हैं, लेकिन उनके साथ काम करना बहुत अच्छा लगता है।
ऑनस्क्रीन हिट थी उर्मिला और संजय दत्त की जोड़ी
उर्मिला मातोंडकर और संजय दत्त की बात करें तो दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया, जिनमें ‘दौड़’ (1997), ‘खूबसूरत’ (1999) और ‘जंग’ (2000) शामिल हैं। दर्शकों ने उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को काफी पसंद किया। ‘दौड़’ का गाना ‘ओ भवरे’, ‘खूबसूरत’ का ‘आना जरा पास तो आ’ और ‘जंग’ का ‘आइला रे’ आज भी 90 के दशक के बॉलीवुड संगीत के शौकीनों के बीच लोकप्रिय हैं।