Karwa Chauth 2026: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। साल 2026 में करवा चौथ का व्रत 29 अक्तूबर को रखा जाएगा। इस दिन राशि के अनुसार कपड़ों का रंग पहनना शुभ माना जाता है। आइए सभी राशियों के लिए लकी रंग जानते हैं।

Karwa Chauth 2026: हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। साल 2026 में करवा चौथ का व्रत 29 अक्तूबर को रखा जाएगा। इस शुभ दिन पर माता करवा की उपासना की जाती है और चंद्र देव को अर्घ्य देने का विधान है। इसके अलावा महिलाएं पति की लंबी उम्र, तरक्की और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए निर्जला व्रत भी रखती हैं। साथ ही, अखंड सौभाग्य की कामना के लिए दान-दक्षिणा, उपाय व पूजा-पाठ जैसे कार्य भी किए जाते हैं। इस शुभ अवसर पर महिलाएं पूरे सोलह श्रृंगार के साथ तैयार होती हैं, जिसे सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। हालांकि, इस दिन राशि के अनुसार कपड़ों का रंग पहनना भी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि, करवा चौथ के दिन राशि के अनुसार रंग के वस्त्र पहनने से ग्रहों की कृपा बनी रहती है और जीवन में सुख-सौभाग्य बढ़ता है। आइए जानते हैं किस राशि की महिलाओं के लिए कौन-सा रंग शुभ माना जाता है।
- मेष राशि की महिलाओं के लिए लाल रंग की साड़ी पहनना शुभ माना जाता है। इस रंग के वस्त्र और श्रृंगार करने से सुख-सौभाग्य का आशीर्वाद मिलने की मान्यता है।
- वृषभ राशि की महिलाएं गुलाबी रंग की साड़ी पहन सकती हैं। मान्यता है कि, इस रंग के कपड़े पहनने से रिश्तों में प्रेम और विश्वास बढ़ता है।
- मिथुन राशि की महिलाओं को हरे रंग की साड़ी पहननी चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह रंग जीवन में सकारात्मकता बढ़ाने और परेशानियां कम करने में सहायक माना जाता है।
- कर्क राशि की महिलाएं क्रीम रंग की साड़ी पहन सकती हैं। इस रंग के वस्त्र पहनकर सोलह श्रृंगार करने और पूजा करने से शुभ फल मिलने की मान्यता है।
- सिंह राशि की महिलाओं के लिए गोल्डन रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस रंग के वस्त्र पहनने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
- कन्या राशि की महिलाओं के लिए सुनहरे रंग के वस्त्र और आभूषण शुभ माने जाते हैं। इस रंग को पहनकर पूजा करने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहने की मान्यता है।
- तुला राशि की महिलाएं सिल्वर रंग के कपड़े और चूड़ियां पहन सकती हैं। मान्यता है कि इस रंग के वस्त्र पहनने से वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ता है।
- वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए गोल्डन रंग के कपड़े श्रेष्ठ माने जाते हैं। इस रंग के वस्त्र पहनकर पूजा करना शुभ माना जाता है।
- धनु राशि की महिलाओं के लिए आसमानी रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
- मकर राशि की महिलाओं को नीले रंग की साड़ी और चूड़ियां पहननी चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह रंग शुभ फल प्रदान करने वाला माना जाता है।
- कुंभ राशि की महिलाओं के लिए सिल्वर रंग सबसे अधिक शुभ माना जाता है। इस रंग के कपड़े और आभूषण पहनकर पूजा करना लाभकारी माना जाता है।
- मीन राशि की महिलाओं को पीले रंग की साड़ी पहननी चाहिए। मान्यता है कि इस रंग के वस्त्र पहनने से भाग्य मजबूत होता है और शुभ फल प्राप्त होते हैं।




